नाक में नींबू का रस डालने से क्या कोरोना तुरंत ही खत्म हो जाएगा?
आइये देकते हैं देश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रखा है। देश में लाखों लोग कोरोना की कैद में हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देख कर लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लोग घर मे तरह तरह के नुस्खे अपना रहें है । ऐसे में सोशल मीडिया पर भी कई झूठी खबर फैला रहे है और लोग उस पर भरोसा भी कर रहे हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर झूठी जानकारी फैला कर इनमें से कुछ लोगों को ख़तरनाक तरीकों से गुमराह किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि नाक में नींबू का रस डालने से कोरोना वायरस तुरंत खत्म हो जाएगा। , नाक में नींबू का रस डालने से कोरोना वायरस तुरंत ही मर जाएगा। वायरल वीडियो में एक आदमी बता रहा है जो साधु की तरह दिख रहा है कि, नींबू का रस निकालकर उसकी दो-तीन बूंदें अपनी नाक में डालें। नाक में नींबू का रस डालने से केवल 5 सेकेंड में कोरोना वायरस का ख़तम हो जायेगा। यह उपाय नाक, कान और गले के लिए रामबाण है।वह आदमी दावा कर करा है कि, बुखार होने पर भी इस उपाय को किया जा सकता है। सिर्फ एक बार उस उपाए का इस्तेमाल करने पर ही आपको इसका अच्छा परिणाम दिखने लगेगा। उसका दावा है कि, ये उपाए आजमाने वाला कोरोना से कोई नहीं मरा है। अब इस पर पीआईबी की ओऱ सफाई आई है। पीआईबी ने लिखा कि, वीडियो में किया गया दावा फर्जी है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि नाक में नीबू का रस डालने से कोविड-19 को खत्म किया जा सकता है।
तो आप लोग खुद समझदार हैं लोगों की बातों मई न आएं और अपने दिमाग का प्रयोग करके डॉ की सलाह ले। तभी आप और अपनों की जिंदगी को बचा पाएंगे जो डॉ और सर्कार के जरियेगाइड लाइन दी जा रही है उसी पर ध्यान दे। और सुरक्षित रहें घर पर रहें।
Created by -Sandeep Verma

0 टिप्पणियाँ